अस्पताल संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
बस्ती, मई 16 -- मुंडेरवा (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। इलाज में लापरवाही से हुई मौत के मामले में मुंडेरवा पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मौत से नाराज परिजनों ने बस्ती-कांटे मार्ग को मुंडेरवा कस्बे में पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह जाम कर दिया था। शव के साथ दो घंटे से ज्यादा देर तक रहे जाम के दौरान वहां काफी अफरा-तफरी रही। सूचना पर पहुंचे सीएमओ डॉ. राजीव निगम, सीओ रुधौली कुलदीप यादव और नायब तहसीलदार वीरबहादुर सिंह ने जांच के बाद दो दिनों में कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि मृतका के पति अनिल की तहरीर पर संचालक मनीष श्रीवास्तव व अन्य अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अस्पताल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.