पूर्णिया, जून 8 -- फायर सेफ्टी के मानकों पर खरे नहीं उतर रहे : - पूर्णिया। अधिकांश होटल एवं निजी अस्पताल फायर सेफ्टी के मानकों पर खरे नहीं उतर रहे। अग्निशमन विभाग की टीम की जांच के बाद व्यवस्था की पोल खुल रही है। तीन दिनों में शहर के तीन दर्जन अस्पतालों व आधे दर्जन होटलों की जांच में कहीं रिफिलिंग की कमी तो कहीं उपकरणों की साफ- सफाई के बाद समुचित टेस्टिंग की कमी पायी गयी। कुछ अस्पताल के कर्मियों को उपकरण चलाने का ज्ञान नहीं था। चार होटलों में पीएनजी होने के बाद हाईडेंट नदारद था। सात दिनों के भीतर प्रतिष्ठानों को फायर सेफ्टी की समुचित व्यवस्था करने का विभाग का अल्टीमेटम है। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर अस्पतालों, नर्सिंग होम और होटलों पर होगी सख्त कार्रवाई यह भी पढ़ें- धमदाहा के निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा मानकों की ...