शामली, जनवरी 3 -- क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी होने के मामले सामने आए हैं। ऊंचागांव निवासी राहुल कुमार ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गया था। अस्पताल परिसर में खड़ी की गई उसकी बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। दूसरे मामले में थाना कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी अनीस ने बताया कि 26 दिसंबर दोपहर करीब दो बजे वह उपजिलाधिकारी कार्यालय गया था। तहसील परिसर में खड़ी उसकी बाइक भी अज्ञात चोर ले उड़े। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.