बेगुसराय, मार्च 11 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। गढ़पुरा-मंझौल नमक सत्याग्रह पथ में प्रोजेक्ट राम नारायण सिंह बालिका प्लस टू विद्यालय के समीप संचालित अस्पताल एवं एक निजी घर के दरवाजा का कुंडी तोड़कर चोर सोमवार रात बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसमें अस्पताल एवं निजी घर से करीब पांच लाख रुपए से अधिक की सामान की चोरी की गई थी जिसका दूसरे दिन भी कोई सुराग पुलिस के हाथों नहीं लगा है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सोमवार की रात अस्पताल संचालक डाक्टर प्रभात कुमार एवं गृहस्वामी महेश महतो के दो अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अपने स्तर से हर बिन्दुओं की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.