बागेश्वर, अप्रैल 2 -- बागेश्वर। नगर में जाम का झाम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी सरयू पुल से गोमती पुल तक लंबा जाम रहता है तो कभी कांडा मार्ग पर। गुरुवार की सुबह से अस्पताल लाइन से लेकर भागीरथी तक लंबा जाम लगा है। जाम के कारण पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे दुकानदारी पर भी असर पड़ने लगा है। लोगों ने यातायात पुलिस से जाम पर अंकुश लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...