हाजीपुर, जनवरी 6 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। गांधी चौक थाना चौक मुख्य मार्ग सदर अस्पताल के पास मंगलवार की अहले सुबह कूड़ा कचरा में प्लास्टिक के बोरा में नवजात शिशु का शव मिला। नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना आग की तरह आसपास के क्षेत्र में फैल गई। शव को देखने के लिए स्थानीय लोग एवं राहगीरों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस एवं नगर थाना की पुलिस दी। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को वहां से हटाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल प्रशासन के मिली भगत से हाजीपुर में दर्जनों अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालित हो रहा है। अवैध नर्सिंग होम वाले रुपए की लालच में गर्भपात कर सड़क किनारे फेंक देते है। मालूम हो कि इससे पहले भी अस्पताल रोड से कचरे के देर में नवजात शिशु का शव मिल चुका है। मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.