विकासनगर, अप्रैल 15 -- नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान अस्पताल रोड, मेन बाजार और शंकर स्टील वाली गली में सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से रखा गया सामान हटाया और जब्त किया। नगर पालिका की टीम ने दुकानदारों द्वारा बाहर रखे गए सामान को हटाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के चलते बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल रहा। अभियान में पुलिस के साथ ही कर निरीक्षक मनोज कोहली, सफाई निरीक्षक पवन कुमार के साथ कर्मचारी सुभाष, सुरेंद्र, अश्वनी, सुनील, राजकुमार, रोहित आदि शामिल रहे। नगर पालिका प्रशासन ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.