जमशेदपुर, मार्च 13 -- पूर्वी सिंहभूम समेत राज्यभर में 201 अस्पताल मैनेजर की अनुबंध पर नियुक्ति होगी। अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह आदेश हुआ है। मैनेजर को अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग, सफाई व्यवस्था, दवा की व्यवस्था, कर्मचारियों में समन्वय और विभिन्न विभागों के कामकाज की निगरानी के साथ ही मरीजों की समस्याओं का तत्काल सामधान करना होगा। इसका मकसद चिकित्सकों पर बोझ कम करना है, ताकि वे केवल जांच और इलाज पर ध्यान दे सकें। खासमहल सदर अस्पताल में मैनेजर वर्षों से नियुक्त है, लेकिन कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम में यह पद रिक्त है। जानकार बताते हैं कि एमजीएम में तीन अस्पताल मैनेजर की नियुक्ति प्रक्रिया कई महीने से शुरू है। राज्यभर के जिला और अनुमंडल अस्पतालों के लिए मैनेजर पद पर बहाली की प्रक्रिया शुरू ...