बगहा, फरवरी 26 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। 25 से 30 फीसदी की कमीशन पर अस्पताल कर्मी मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल में ले जाते हैं। कर्मी ही मरीजों को रेफर कराते हैं। इसके बाद उन्हें निजी व अवैध अस्पताल में पहुंचा देते हैं। इस बात का खुलासा अनुमंडल अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार तिवारी की ओर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिखे पत्र से हुआ है। उपाधीक्षक का कहना है कि अस्पताल में मोटी कमाई के लेकर ड्यूटी पर तैनात कर्मी ही मरीज को रेफर कराते हैं। उन्हें निजी अस्पतालों में बहला-फुसला कर ले जाते हैं। उपाधीक्षक ने विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इतना ही नहीं उपाधीक्षक का कहना है कि जांच के नाम पर भी विभाग के स्तर पर कोरम पूरा किया जाता है। जिन चिकित्सकों के द्वारा शहर में अवैध नर्सिंग होम का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.