चंदौली, मार्च 28 -- चंदौली, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान 5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को जिला अस्पताल के एसएनसीयू में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान वार्ड में जन्मी 22 नवजात बालिकाओं को बेबी किट एवं सम्मान पत्र वितरित किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।इस दौरान महिला कल्याण विभाग की कोआर्डिनेटर रागिनी सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के दृष्टिगत पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड में जन्मी 22 नवजात बालिकाओं को बेबी किट एवं सम्मान पत्र वितरित किया गया है। साथ ही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।वहीं विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में भी जानकारी दी गयी। इसके अलावा बालिकाओं के अभिभावकों को अवगत कराया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.