कानपुर, मई 3 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद कस्बे के चौराहे के निकट पुराने अस्पताल परिसर में लोग धीरे-धीरे अवैध कब्जा कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसर पूरी तरह अंजान बने हुए हैं। आसपास कुछ लोगों ने पक्के निर्माण कर लिए हैं। रसूलाबाद कस्बे में चौराहे के पास पुराना अस्पताल है। गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण बुधवार व शनिवार को किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा अनदेखी किए जाने का फायदा आसपास के लोग उठा रहे हैं। कुछ लोगों ने तो अस्थाई रूप से कब्जा कर लिया है जबकि कुछ लोग पक्का निर्माण कर चुके हैं। टीकाकरण कराने आने वाली गर्भवती महिलाओ का आना जाना भी मुश्किल हो रहा है। विभाग के जिम्मेदार अफसर कभी निरीक्षण के लिए भी नहीं पहुंचते हैं। सपा सरकार में अस्पताल की जमीन पर सरकारी गेस्ट हाउस बनाए जाने की योजना बनाई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.