बलिया, फरवरी 26 -- बलिया, संवाददाता। जिला अस्पताल में उपलब्ध सी-आर्म मशीन के खराब होने से जनपद में हड्डी (आर्थो) के जटिल आपरेशन पिछले डेढ़ साल से बंद हैं। इससे हर महीने लगभग 150 से अधिक मरीज यहां से रेफर हो रहे हैं। उन्हें गैर जनपदों में आर्थिक शोषण और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर जनप्रतिनिधियों से लगायत उच्चाधिकारी भी कार्रवाई करने का दावा कर रहे हैं लेकिन सभी पहल अबतक कागजों तक ही सीमित है। दूरबीन विधि के अलावा हड्डी की गंभीर सर्जरी के लिए जिला अस्पताल में लगी सी-आर्म मशीन लम्बे समय से खराब है। इसके बाद से अस्पताल का आपरेशन थिएटर सिर्फ छोटे- छोटे आपरेशन की ही सुविधा ही प्रदान करता है। जबकि हड्डी को जोड़ने के लिए प्लेट या रॉड लगाने के साथ ही बिना चीरा लगाए होने वाले दूरबीन विधि के आपरेशन लंबे समय से बंद हैं। सरकारी आंकड़ों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.