अस्पताल में हंगामे व गाली-गलौज का वीडियो वायरल
बिजनौर, जून 28 -- शहर कोतवाली के बैराज रोड स्थित एक हॉस्पिटल में हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में अस्पताल परिसर के भीतर दो पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा दिखाई दे रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो एक ग्राम प्रधान और युवक का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है। शहर कोतवाल अवनीत मान ने वीडियो की जानकारी से इनकार किया है। यह भी पढ़ें- अस्पताल में हंगामे व गाली-गलौज का वीडियो वायरल उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.