अस्पताल में सुविधाओं की मांग को किया प्रदर्शन
हल्द्वानी, जून 23 -- कालाढूंगी। सीएचसी की व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग को लेकर मंगलवार को अस्पताल परिसर में एक दिवसीय सर्वदलीय धरना-प्रदर्शन किया गया। लोगों का कहना था कि कालाढूंगी सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी बनी हुई है। यहां कालाढूंगी सहित आसपास के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज इलाज के लिए आते हैं।
स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता इसके अलावा नैनीताल मार्ग, बाजपुर मार्ग और रामनगर मार्ग पर होने वाले सड़क हादसों के घायलों को भी यहीं लाया जाता है, लेकिन पर्याप्त सुविधाएं न होने के कारण उन्हें तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल में महिला डॉक्टर न होने से क्षेत्र की महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने, अल्ट्रा साउंड की व्यवस्था किए जाने,महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.