प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में शनिवार को फायर ब्रिगेड के जवानों ने अस्पताल कर्मियों को आग लगने पर बुझाने के तरीके सिखाए। गैस सिलेंडर में आग लगाकर उसे पानी और अग्निशामक यंत्र से कैसे बुझाना है, के बारे में विस्तार से समझाया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोमनाथ, डॉ. मो. अलमीन, सीएमएस के स्टोनो विनीत, प्राचार्य कार्यालय के कर्मचारी विनीत शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...