शाहजहांपुर, मार्च 14 -- डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने से ग्रामीण की मौत का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। हुसैनापुर गांव के बृजेश कुमार ने बताया कि उसके 50 वर्षीय पिता श्यामलाल को अचानक शुक्रवार की देर शाम पेट दर्द हुआ था। दर्द तेज होने के कारण वह श्यामलाल को लेकर एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचा। बृजेश ने बताया कि यहां पर उसके पिता को केवल दर्द था और वह चल फिर रहे थे। आरोप है कि डॉक्टर ने उनके पिता को एक इंजेक्शन लगाया जिसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। हालत बिगड़ती देख डॉक्टर अस्पताल से अचानक चला गया। थोड़ी देर में ही श्याम पाल अचेत हो गए और उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई।इस पर वह अपने पिता को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.