अस्पताल में संचालित होगा दीदी कैंटीन
पलामू, जून 23 -- मेदिनीनगर। झारखंड सरकार के अपर सचिव शशिप्रकाश झा ने ग्रामीण विकास विभाग को पत्र लिखते हुए सिविल सर्जन को भी जानकारी दी है कि वर्तमान में जेएसएलपीएस के तहत विभिन्न स्थानों पर दीदी कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। दीदी कैंटीन का सेवा विस्तार स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के विभिन्न अस्पतालों में भी किया जाए ताकि भर्ती मरीजों को दैनिक पथ्य, सुविधा से मुहैया कराया जा सके। प्रथम चरण में इसे विभाग संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में करने की योजना है। दूसरे चरण में राज्य के सभी सदर अस्पतालों में भी इसे लागू करना है। पत्र में उल्लेख है कि जिन अस्पतालों में इस योजना का क्रियान्वयन संभव है। वहां क्रियान्वन के लिए आवश्यक व्यय, उपलब्ध, आवश्यक संसाधन की रिपोर्ट उपलब्ध कराए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.