अस्पताल में लगी मरीजों की कतारें, घंटों करने पड़ रहा इंतजार
शामली, जून 23 -- शामली। उमस भरी गर्मी के चलते लोगों पर गर्मी का सीधा असर पडता नजर आ रहा है और रविवार की एक दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल में पूरा दिन मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी लाईनें लगनी शुरू हो गई। जिला अस्पताल में 1570 मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए, मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। मरीजों की भीड़ का आलम ये था की पैथोलॉजी लैब से औषधि केंद्र तक मरीजों भी लंबी-लंबी लाईने लगी रही। जिले में पड रही भीषण गर्मी के चलते लोगों को परेशानियों सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते जिला अस्पताल में तेज धूप के साथ साथ गर्म हवाओे और उमस भरी गर्मी के चलते उल्टी दस्त बुखार और डी हाईड्रेसन के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को अस्पताल खुलते ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.