गोंडा, अप्रैल 29 -- गोण्डा। भीषण गर्मी के बीच बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में बचाव की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अस्पताल में लगी करीब सौ एसी मशीनों में से आधे से अधिक एसी ठीक से काम नहीं कर रही है। वह चल तो जाती है लेकिन ठंडी हवा देने के बजाय गर्म हवा उगल रही हैं। समय पर सर्विसिंग और रखरखाव ठीक न होने के कारण अधिकांश एसी ठीक से काम नहीं कर पा रही हैं, जिससे मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में स्थिति इतनी खराब है कि दो दर्जन से अधिक वार्डों में लगे कूलर भी खराब पड़े हैं। वार्डों में गर्मी और उमस के कारण मरीजों का हाल बेहाल है। खासकर बर्न वार्ड की स्थिति बेहद चिंताजनक है, जहां पहले से ही गंभीर हालत में भर्ती मरीजों को गर्मी की वजह से अतिरिक्त पीड़ा झेलनी पड़ रही है। वहां लगी एसी लंबे समय से खराब ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.