फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 9 -- फर्रुखाबाद । बढ़ती सर्दी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है । सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने लोहिया अस्पताल सहित जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया । सीएमओ ने लोहिया अस्पताल में बने रैन बसेरा का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जहां भी हीटर, कंबल, मच्छरदानी या अन्य आवश्यक सुविधाओं की कमी है वहां तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । ताकि मरीजों के तीमारदारों को ठंड में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो । सीएमओ ने बताया कि जनपद के सभी सीएचसी केंद्रों पर रैन बसेरे शुरू कर दिए गए हैं जिससे किसी भी मरीज के परिजन को ठंड में रात नहीं बितानी पड़े । उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर हीटर, कंबल, मच्छरदानी आदि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.