धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपलब्ध होने के बाद भी मरीज बाजार से क्रैब इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन खरीद रहे हैं। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में एनिमल बाइट (कुत्ता, बंदर या अन्य जानवर के काटने) के मरीजों को इम्युनोग्लोबुलिन (इक्विराब) इंजेक्शन नि-शुल्क नहीं मिलता है। मरीजों को 650 रुपए से 700 रुपए में यह इंजेक्शन बाजार से खरीदवाया जाता है, जबकि अस्पताल के स्टोर में यह उपलब्ध है और मरीजों को उसे नि:शुल्क दिया जाना है। इमरजेंसी में ऐसा क्यों नहीं हो रहा, इसपर अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं हैं। बता दें कि एनिमल बाइट के गंभीर मामलों में इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजेक्शन घाव के आसपास लगाया जाता है, जो एंटीबॉडी बनाकर रैबीज वायरस को निष्क्रिय करने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.