फिरोजाबाद, मार्च 27 -- जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर पर लोगों ने एक मजनू के साथ मारपीट कर दी। उसने एक महिला कर्मी के साथ छेड़छाड़ कर दी। लोगों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सरकारी ट्रामा सेंटर पर उस समय हंगामा हो गया जब एक मजनू ने जिला अस्पताल में कार्यरत एक महिला कर्मी के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर वह हॉट टॉक करने लगा। शोर सुन वहा कर्मचारी तथा अन्य लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। जो भी आया उसी ने युवक की पिटाई की। बाद में युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम आशीष लवानिया पुत्र सुरेशचंद्र निवासी पत्थर वाली गली स्टेशन रोड थाना दक्षिण बताया। वहीं युवती का कहना है युवक उसको लगभग डेढ़ साल से परेशान कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...