गुड़गांव, मार्च 26 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सड़क दुर्घटना में घायल हुए 20 वर्षीय युवक की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल की तरफ से चार लाख रुपये का बिल बनाया गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर रुपये बनाने के लिए युवक की मौत के बाद भी इलाज करने का गंभीर आरोप लगाए। इससे गुस्साए परिजनों ने बुधवार देर रात सेक्टर-49 स्थित अस्पताल के बाहर हंगामा किया। हंगामा कर रहे परिजनों ने अस्पताल में लगी ग्रिल को तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने एक घंटे तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उसके बाद अस्पताल के बाहर सड़क पर बैठक कर सौ से ज्यादा लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए हल्का लाठी चार्ज भी किया। हालांकि, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने की कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस की तरफ स...