बुलंदशहर, अप्रैल 12 -- नगर क्षेत्र में दो जालसाजों ने एक व्यक्ति को अपने कथित अस्पताल में मेडिकल स्टोर खुलवाने और भारी मुनाफे का झांसा देकर तीन लाख रुपये लेकर हड़प लिए। अब रुपये वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई है। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नगर कोतवाली में गांव वलीपुरा निवासी पीड़ित सुरेंद्र कुमार सैनी पुत्र मोहन सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह गांव में एक प्राइवेट स्कूल चलाते हैं। उनकी जान-पहचान ब्रजेश कुमार निवासी धर्मदा अड्डा नया गांव से थी। ब्रजेश ने पीड़ित सुरेंद्र की मुलाकात राजेश कुमार तोमर निवासी मोहल्ला शास्त्रीनगर से कराई। दोनों आरोपियों ने दावा किया कि वे शिकारपुर बाईपास रोड पर मैक्स एक्स हेल्थ केयर हॉस्पिटल चला रहे हैं। उन्होंने सुरेंद्र को झांसा दिया कि यदि वह 3 लाख रुपये निवे...