बलरामपुर, मार्च 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद अस्पताल पहुंची महिला आयोग की सदस्या को कई अनियमितताएं अस्पताल में मिलीं। अल्ट्रासाउंड कक्ष में महिला कर्मी की तैनाती न होने, बदहाल शौचालयों और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही ओपीडी और अस्पताल के अन्य विंग के सामने तितर वितर बैठे मरीजों की भीड़ पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार का निर्देश सीएमएस को दिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे के करीब मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंच गईं। उनके पहुंचते ही अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। एक तरफ वह निरीक्षण कर व्यवस्था...