अस्पताल में मारपीट-तोड़फोड़ मामले में आईएमए ने एसएसपी से लगाई गुहार
इटावा औरैया, जून 22 -- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जयश्री कृष्णा हॉस्पिटल में हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को लेकर सोमवार को आईएमए के पदाधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात की। आईएमए ने आरोपियों के खिलाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल संचालक डॉ. देवेंद्र यादव ने बताया कि 21 जून को कुछ लोग अस्पताल पहुंचे और वहां कार्यरत कर्मचारी सनी के साथ विवाद के बाद मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद कई लोग अस्पताल में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की। इस दौरान अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। आईएमए पदाधिकारियों का कहना है कि घटना के दौरान अस्पताल कर्मी के साथ जातिसूचक गालियां भी दी गईं, लेकिन पुलिस ने मामला केवल मारपीट और तोड़फोड़ की धाराओं में दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.