अस्पताल में महिला सफाईकर्मी से मारपीट, धरने पर बैठे कर्मी
गोंडा, जून 2 -- गोंडा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ईश्वर शरण जिला चिकित्सालय के पुरुष मेडिकल वार्ड में मंगलवार को संविदा महिला सफाईकर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी महिला तीमारदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सफाईकर्मी अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। सफाई कर्मी ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संविदा सफाई कर्मी रेखा का आरोप है कि पुरुष मेडिकल बेड नंबर एक पर भर्ती राजा मोहल्ला निवासी मरीज विशाल कुमार गुप्ता ने उस स्थान पर टायलेट कर दिया जहां पोछा लगाने का सामान रखा जाता है। यह भी पढ़ें- निजी अस्पताल के चिकित्सक पर दुष्कर्म का आरोप, जांच शुरू इस पर टोकने और मरीज की महिला तीमारदार नीतू से सफाई के लिए हटने को कहने पर महिला तीमारदार ने अपशब्द कहते हुए हमला बोल दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.