संभल, मार्च 16 -- नगर पंचायत गवां के सरकारी अस्पताल में महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग को लेकर पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला नीलम वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में महिला डॉक्टर न होने के कारण क्षेत्र की महिलाओं को इलाज के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को जांच व परामर्श के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ता है। जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। उन्होंने यह भी कहा कि कस्बे में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल फैला हुआ है। जो गरीब लोगों से जांच और उपचार के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज आते हैं, लेकिन महिला चिकित्सक के अभाव में कई महिलाएं इलाज कराने से भी हिचकती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भे...