गाज़ियाबाद, फरवरी 21 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला के पर्स से गहने और नगदी चोरी हो गई। बागपत में रहने वाले अनिमेष तोमर ने बताया कि 23 जनवरी को उनकी बहन को इंदिरापुरम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी मां बहन की देखभाल करने के लिए अस्पताल में रुकी थी। अनिमेष का कहना है कि 24 जनवरी की रात किसी ने उनकी मां के पर्स से सात हजार रुपये की नगदी, सोने की चेन और कानों की बालियां चोरी कर ली। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.