बोकारो, अप्रैल 3 -- चास प्रतिनिधि। चास तेलीडीह रोड़ स्थित अमृत हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह 8 बजे के करीब एक महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत की घटना को लेकर स्थानीय और परिजनों में बवाल काटा। सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक होस्पिटल की लापरवाही को लेकर परिजन हॉस्पिटल प्रंबधन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान हॉस्पिटल प्रबंधन सहित चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग प्रदर्शनकारियों ने किया। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बरटांड निवासी प्रदीप शर्मा ने गुरूवार शाम पत्नी पार्वती देवी को बच्चेदानी में ऑपरेशन को लेकर अमृत हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इस बाबत मृतक के पति प्रदीप शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7 बजे के करीब आपरेशन के दौरा...