फरीदाबाद, मार्च 18 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। जगदीश कॉलोनी स्थित एक नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद 31 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर विरोध जताया। परिजनों ने इस मामले की लिखित शिकायत शहर थाना पुलिस को दे दी है। सिविल सर्जन के आदेश पर डॉक्टरों की एक कमेटी गठित होगी। कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अगला कदम उठाएगी। पुलिस ने सिविल सर्जन कार्यालय से मौत के वजह के लिए जांच रिपोर्ट देने का आग्रह किया है। मृतक की पहचान आदर्श नगर निवासी नेहा पत्नी दीपक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नेहा की डिलीवरी जगदीश कॉलोनी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में हुई थी, जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया था। डिलीवरी के लिए ऑपरेशन करना पड़ा। जन्म के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.