अस्पताल में मरीज के मौत के बाद शव ले जाने की होड़, मची लूट के बीच आपस में मारपीट
वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 20 -- आगरा, वरिष्ठ संवाददाता। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज एकबार फिर से शव ले जाने को लेकर लूट मच गई। एंबुलेंस चालकों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। घायल चालक ने थाने में तहरीर दी है। मरीज के निधन के बाद शव ले जाने की होड़ में निजी और संगठन के एंबुलेंस चालकों के बीच जमकर मारपीट हुई है। ऑल यूपी एंबुलेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अराजक तत्वों पर शव की लूट का आरोप लगाया है। मामला गुरुवार को एसएन मेडिकल कॉलेज परिसर में सामने आया। जहां एक मृतक के शव को ले जाने की होड़ में एंबुलेंस चालकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस हिंसक झड़प में 'ऑल यूपी एंबुलेंस एसोसिएशन' से जुड़ा एक चालक गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शोकाकुल परिजन भी सहम गए। एसोसिएशन के पदाधिकारी और चालक लामबंद होकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.