रामपुर, मार्च 9 -- रामपुर। मौसम में बदलाव होने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ है। एक दिन के अवकाश के बाद अस्पताल की ओपीडी खुली है। चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों मौसम परिवर्तन से लोगों में खांसी, बुखार, जुकाम आदि की समस्या पहुंच रही हैं। इसीलिए लोग अपनी सेहत का ख्याल रखें और बीमार पड़ने से स्वयं से कोई दवा लें। तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...