रामगढ़, मार्च 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा स्थित सीसीएल के क्षेत्रीय आदर्श अस्पताल परिसर में भगवान गणेश के मंदिर का निर्माण होगा। इसके लिए शनिवार को यहां भूमिपूजन का अनुष्ठान हुआ। भूमिपूजन का अनुष्ठान बतौर मुख्य यजमान सीसीएल बरका-सयाल के महाप्रबंधक अजय सिंह ने किया। बताया गया कि सबके सहयोग से अस्पताल परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण होगा। इस अवसर पर डॉ ए टोप्पो, मुखिया अजय पासवान, श्रमिक संगठन के संजय मिश्रा, पप्पू सिंह, सत्यनारायण ठाकुर, अशोक गुप्ता, सतीश मोहन मिश्रा, सुभाषचंद्र ओझा, शंभू प्रसाद सिंह, सेवक राम, शशिभूषण सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...