कन्नौज, जनवरी 29 -- कन्नौज। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को निश्शुल्क भोजन उपलब्ध कराने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पिछले करीब दस माह से भुगतान न मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। भुगतान न होने से परेशान महिलाओं ने शीघ्र बकाया राशि का भुगतान किए जाने की मांग की है। शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सरकारी अस्पतालों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कैंटीन संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में जिला अस्पताल में दुर्गा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी तीन महिलाएं कैंटीन का संचालन कर रही हैं। समूह के अनुसार महिला अस्पताल में भर्ती प्रति मरीज के लिए 150 रुपये तथा जिला अस्पताल में प्रति मरीज 90 रुपये की दर से भुगतान किया जाना तय है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जिला अस्पताल के इमरजेंसी, मेडिकल, सर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.