उरई, जनवरी 6 -- उरई। महिला अस्पताल में खुले रैन बसेरे में तीन से चार बेड डले है। वहीं, पुरुष अस्पताल में 10 से 12 बेड के इंतजाम हैं। रामपुरा से आए तीमारदार बाजू व उनके साथ रामू ने बताया कि और सब चीजें तो ठीक हैं, पर बेड गिने चुने पडे़ है। इससे जब तीमारदारों की संख्या ज्यादा हो जाती है तो लोगों को जमीन पर साथ में लाए गए कंबल आदि बिछा कर लेटना पड़ता है। सर्दी के मौसम को देखते हुए बेडों की संख्या में इजाफा किया जाना चाहिए। कई तीमारदार तो इस चक्कर में होटल पर रुकने के लिए मजबूर रहते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.