सीतामढ़ी, जुलाई 18 -- सीतामढ़ी। मो. जमील अख्तर की मौत के बाद शनिवार शाम सदर अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की बेटी पिता की मौत से बदहवास होकर फूट-फूटकर रोती रही। घटना से आक्रोशित परिजनों ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और स्थिति सामान्य हो सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: पिटाई से रिक्शा चालक की मौत, लोगों ने किया हंगामा मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। वहीं, परिजन आरोपितों की जल्द गिर...