आजमगढ़, अप्रैल 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के बिलरिया की चुंगी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती डायरिया और बुखार से पीड़ित मासूम की मंगलवार रात मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बरना जगदीशपुर गांव निवासी सात माह की श्रीजी पुत्री सुशील कुमार सेठ एक सप्ताह से बीमार थी। वह डायरिया और बुखार से पीड़ित थी। उसे शहर के बिलरिया की चुंगी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। डॉक्टर से पूछने पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा था कि वह ठीक हो जाएगी। नाना मेवालाल सेठ ने आरोप लगाया कि बालिका के हाथ में लगा वीगो जाम हो गया था। उसे बदलने के लिए कहा गया, लेकिन डॉक्टर और स्टाफ ने नहीं बदला। मंगल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.