चंदौली, मई 14 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। अपर स्वास्थ्य निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वाराणसी मंडल के डॉ. नरेंद्र देव शर्मा ने गुरुवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। साथ ही बीते बुधवार की शाम आई आंधी पानी से घायलों का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।उन्होंने अस्पताल के वार्ड, लेबर रूम, दवा स्टोर सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही अभिलेखों की जांच करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल पहुंचकर रोगियों से सुविधाओं की...