अस्पताल में भर्ती पूर्व क्रिकेटर से मिलने पहुंचे साथी खिलाड़ी
नोएडा, मई 14 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। गंभीर बीमारी से जूझ रहे अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान से मिलने के लिए उनके हमवतन खिलाड़ी और स्टार स्पिनर राशिद खान, मोहम्मद नबी और अन्य साथी बुधवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। शापूर जादरान का सेक्टर ओमेगा-एक स्थित यथार्थ अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस दौरान राशिद खान और अन्य साथियों ने शापूर जादरान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। राशिद खान और मोहम्मद नबी ने शापूर को मजबूत इरादों वाला क्रिकेटर बताया। ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती शापूर जादरान लंबे समय से दुर्लभ बीमारी हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच ) से जूझ रहे हैं। उनकी हालत गंभीर होने के चलते काफी समय से अस्पताल में भर्ती हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.