समस्तीपुर, मार्च 9 -- समस्तीपुर। सदर अस्पताल में इन दिनों निजी नर्सिंग होम से जुड़े दलालों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। आरोप है कि इमरजेंसी वार्ड और प्रसव वार्ड के आसपास सक्रिय बिचौलिये मरीजों के परिजनों को बरगला कर उन्हें निजी नर्सिंग होम तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सदर अस्पताल के बाहर अक्सर प्राइवेट पारा मेडिकल कर्मियों और एम्बुलेंस चालकों का जमावड़ा लगा रहता है। ये लोग गंभीर रूप से बीमार मरीजों को रेफर किए जाने की स्थिति में उनके परिजनों को अपने झांसे में लेकर शहर के विभिन्न निजी नर्सिंग होम तक पहुंचा देते हैं। इसके बदले संबंधित नर्सिंग होम द्वारा इन तथाकथित दलालों को मोटी रकम दिए जाने की चर्चा है। हाल ही में होली की रात भी सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा हुआ था। बताया जाता है कि चतुर्थ वर्गीय कर्मचारिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.