अस्पताल में बवाल में सगे भाई सहित तीन गिरफ्तार
हमीरपुर, मई 22 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात ईएमओ सहित स्टाफ के ऊपर जानलेवा हमले में शामिल सगे भाइयों सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 19 मई को तड़के जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा हुआ था। जिसमें तीमारदारों ने ईएमओ सहित स्टाफ को बुरी तरह से मारापीटा था। इस घटना के बाद से जिला अस्पताल के डॉक्टर सहित समस्त स्टाफ आंदोलित था। दो बार ओपीडी ठप कर प्रदर्शन भी किया गया था। इस प्रकरण में एक नामजद सहित 10 से 15 अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित डकैती की धारा में एफआईआर लिखी गई थी। थाना बिवांर के अतरार गांव में 18 मई की रात 20 वर्षीय जितेंद्र ने सल्फास की गोलियां खा ली थीं। परिजन उसे 19 मई को तड़के जिला अस्पताल लेकर आए थे। जहां इलाज के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.