सिमडेगा, जून 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में बदल रहे मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखना शुरु हो गया है। इन दिनों मौसमी बीमारी के प्रकोप में वृद्धि देखी जा रही है। सदर अस्पताल में अन्य दिनों की अपेक्षा इन दिनों बड़ी संख्या में वायरल फीवर से ग्रसित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। एक ओर जहां सर्दी,जुकाम, सिर दर्द और बुखार रोग से पीड़ित नजर आ रहे हैं। वहीं मच्छरों के बढ़े प्रकोप ने मलेरिया की भी आशंका उत्पन्न कर दी है। बढ़ी बीमारियों के प्रकोप के कारण अस्पतालों में मरीजों की सख्ंया बढी़ है। सरकारी अस्पतालों में सुबह से लेकर शाम तक मरीजों का आना जाना जारी है। इधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी वायरल फीवर का प्रकोप देखा जा रहा है。

गर्मी में पर्याप्त मात्रा में करें पानी का सेवन: सीएस सीएस डा सुंदर मोहन सामाद ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों ...