अस्पताल में बच्चा बदलने के आरोप में छह पर मुकदमा
आजमगढ़, जुलाई 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के सिधारी स्थित निजी अस्पताल में नवजात को बदलने के आरोप में एसीएमओ ने संचालक सहित छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीएम सदर की निगरानी में तीन सदस्यीय टीम ने मामले की जांच की थी। रिपोर्ट आने के बाद एसीएमओ ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी थी। शहर के पुरानी कोतवाली निवासी कमलेश वर्मा की पत्नी नेहा को पुत्र पैदा हुआ था। नवजात को सिधारी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर स्थित रेनबो चिल्ड्रेन अस्पताल में 12 मई को भर्ती कराया था। आरोप है कि 27 मई को अस्पताल ने पुत्र के स्थान पर पुत्री दे दी। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: रेनबो चिल्ड्रेन अस्पताल में बच्चा बदलने के आरोप में छह पर मुकदमा दंपति के विरोध करने पर अस्पताल प्रबंधन ने धमकाया। जेल भेजवाने की धमकी दी। कुछ लोगों ने घटना को सोशल मीडिया पर वायरल कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.