अस्पताल में प्रसव के दौरान विवाहिता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
मऊ, जुलाई 26 -- मऊ, संवाददाता। मधुबन थाना क्षेत्र के खीरीकोठा स्थित एक निजी अस्पताल में बीती रात प्रसव के दौरान 23 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मधुबन थाना क्षेत्र के तिघरा निवासिनी 23 वर्षीय अफसाना खातून पत्नी इंतेजार अहमद को 25 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे प्रसव पीड़ा होने पर खीरीकोठा स्थित विमला सेवा सदन में भर्ती कराया गया था। पति का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें हायर सेंटर ले जाने के लिए कह दिया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत पर किया हंगामा बताया कि अस्पताल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.