पीलीभीत, दिसम्बर 4 -- पीलीभीत। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। इसकी सूचना मौखिक रूप से कोतवाली पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। हालांकि परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। प्राचार्य ने सीएमएम को जानकारी लेने को बुलाया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मैत्री बाग कॉलोनी निवासी प्रिया सिंह पत्नी मृदुल सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार रात साढ़े 10 बजे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि प्रसव के दौरान अस्पताल स्टाफ ने पांच हजार रिश्वत की मांग की। जिस पर उन्होंने रुपए देने में असमर्थता जताई। बुधवार सुबह प्रिया सिंह को सामान्य प्रसव हुआ लेकिन पैदा हुआ नवजात मृत अवस्...