नवादा, फरवरी 19 -- नवादा/रजौली, हिसं/निसं। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने बुधवार को रजौली प्रखंड की चितरकोली पंचायत अंतर्गत ग्राम दुधीमाटी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में संचालित विकास योजनाओं एवं आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। दुधीमाटी में बिरहोर समुदाय के लगभग 40 परिवार निवास करते हैं। बिरहोर विशेष रूप से असुरक्षित जनजातीय समूह के तहत आते हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि प्रशासन की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बिरहोर समाज के लोगों ने डीएम को बताया कि बीमार पड़ने पर जब वे अनुमंडलीय अस्पताल रजौली जाते हैं,तो उनसे वहां के कर्मी पैसे की मांग करते हैं। इसलिए वे अपना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.