अस्पताल में पर्चा बनवाने के नाम पर 1.97 लाख की ठगी
रुद्रपुर, जुलाई 21 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा में अस्पताल का ऑनलाइन पर्चा बनवाने के नाम पर एक महिला से 1.97 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज कर रकम वापस दिलाने की मांग की है। भूड़ महोलिया निवासी अभिलाषा सक्सेना ने बताया कि 17 जुलाई को उन्होंने खटीमा के अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए मोबाइल पर नंबर सर्च किया। उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला, जिस पर कॉल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने अस्पताल में अधिक भीड़ होने की बात कहकर स्वयं पर्चा बनवाने का भरोसा दिया और इसके लिए 500 रुपये ऑनलाइन भेजने को कहा। महिला ने पंजाब नेशनल बैंक के अपने बचत खाते से 500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद साइबर ठगों ने 19 और 20 जुलाई को उनके खाते से कुल 2,35,281 रुपये निकाल लिए। हालां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.