अस्पताल में पत्नी, घर पर पति की टूटी सांस
वाराणसी, मई 25 -- वाराणसी, संवाद। पांडेयपुर की प्रेमचंदनगर कॉलोनी में 80 साल की सैयदा बेगम ने रविवार देर शाम बीएचयू अस्पताल में दम तोड़ा तो उनके पति 85 साल के सैयद कासिम अहमद का घर पर निधन हो गया। सूचना पर पहुंची लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी।अधिवक्ता कमाल जाफरी ने पुलिस को बताया कि अपनी बीमार मां सैयदा बेगम को वह रविवार को पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल ले गए थे। वहां डाक्टरों ने बीएचयू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे कमाल ने बुजुर्ग पिता सैयद कासिम अहमद को फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। बेटा रात करीब 8 बजे मां का शव लेकर घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी आवाज नहीं आई। इसके बाद 112 पर सूचना दी।मौके पर फॉरेंसिक टीम के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.