काशीपुर, जनवरी 10 -- जसपुर। विवाहिता ने पति समेत चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला छिपियान निवासी दिव्या पुत्री राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 18 नवंबर 2024 को बिजनौर जिले के एक कस्बा निवासी एक युवक से हुई थी। विवाहिता एक माह से अपने मायके परीक्षा देने आई थी तथा चार पांच माह के गर्भ से है। बीते 07 जनवरी को विवाहिता सीढ़ियों से फिसल गई तथा घायल होने पर उसे काशीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवाहिता के परिजनों ने उसके ससुराल को सूचना दी। आरोप है कि देर रात अस्पताल पहुंचे पति, सास एवं दो अन्य लोगों ने उससे अस्पताल में गाली गलौज की तथा नीचे गिराने का प्रयास किया। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। अस्पताल स्वामी न...